फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roads under the Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana will be constructed in Bhimtal at a cost of 40 crore.

Nainital News: भीमताल में 40 करोड़ से बनेंगी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कें

Fri, 16 Oct 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 16 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Roads under the Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana will be constructed in Bhimtal at a cost of 40 crore.
भीमताल (नैनीताल)। सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बृहस्पतिवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र में 40 करोड़ की सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। यह परियोजना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पूरी की जाएगी। इन सड़कों से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवाजाही में बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शिलान्यास किए गए छह मोटर मार्गों में धारी के कुलोरी से पोखरी मोटर मार्ग शामिल है, जिस पर 3.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भीमताल के हरनगर से शेरुवा मोटर मार्ग के लिए 8.06 करोड़ रुपये, बानना से पिनसेला मोटर मार्ग के लिए 7.35 करोड़ रुपये, झूतिया-कोल-कांडा-कूना मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 7.07 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इनके अलावा छीड़ाखान से तल्ली पोखरी मोटर मार्ग के लिए 6.16 करोड़ रुपये, श्यामखेत से कून मोटर मार्ग पर 7.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को पैदल आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। इस मौके पर महेश जोशी, प्रदीप पाठक, पंकज जोशी, मनोज भट्ट, नितेश बिष्ट, जितेंद्र चनौतिया, लक्ष्मण सिंह गंगोला, राधा कुल्याल, ममता दुम्का, प्रकाश कनौजिया और गोपाल कृष्ण भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed