{"_id":"60d0f8688ebc3e0d927af1b4","slug":"white-peacock-seen-in-corbett-park-ramnagar-news-hld4285364195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट पार्क में दिखा सफेद मोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट पार्क में दिखा सफेद मोर
विज्ञापन
रामनगर कॉर्बेट के झिरना जोन में दिखा सफेद मोर लाल घेरे में।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना रेंज में मोरों के झुंड में वन कर्मियों को एक सफेद मोर दिखाई दिया। वहीं वनाधिकारी इसे अनुवांशिक परिवर्तन मान रहे है। कॉर्बेट प्रशासन ने वन कर्मियों को मोर की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
झिरना रेंज के कोठी रौ के आसपास जंगल में गश्त कर रही वन कर्मियों की टीम को सफेद मोर दिखाई दिया। वन कर्मियों ने मौके पर लगे कैमरा ट्रैप की जांच की तो उसमेें सफेद मोर की फोटो तो आई, लेकिन साफ नहीं थी। इसकी जानकारी वनाधिकारियों को दी गई। वनाधिकारियों ने सफेद मोर यानी अल्बिनो मोर के बारे में जानकारी ली। सफेद मोर अन्य मोरों के झुंडों के साथ था। इसके अलावा अन्य कोई सफेद मोर मौके पर नहीं था।
सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि अमूमन कॉर्बेट में सफेद मोर नहीं मिलते। यहां नीले, काले-पीले, हरे रंग के मोर हैं। सफेद मोर पहले कभी नहीं देखा गया और न ही कॉर्बेट के रिकॉर्ड में सफेद मोर का कोई जिक्र है। निदेशक के अनुसार, अनुवांशिक परिवर्तन की वजह से मोर में बाकी रंग नहीं आते हैं। इस वजह से मोर सफेद रह जाता है, जो इसे दूसरे मोरों से खास बनाता है। सीटीआर निदेशक ने बताया कि कॉर्बेट के कैमरा ट्रैप की फुटेज खंगाली जा रही हैं। ताकि मोर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।