फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wherever we see vacant land, we cannot tolerate the occupation by spreading blue-yellow-green sheets there.

Nainital News: जहां खाली जमीन देखी वहां नीली-पीली-हरी चादर बिछाकर कब्जा अब बर्दाश्त नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Wherever we see vacant land, we cannot tolerate the occupation by spreading blue-yellow-green sheets there.
हल्द्वानी,सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र  काठगोदाम में आयोजित पूर्व अर्द्ध सैनिक सम्मेलन को संबो​​धित क
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड की डेमोग्राफी चेंज करने की घुसपैठियों की मंशा सफल नहीं होने देंगे। घुसपैठियों ने राशन कार्ड बनवा लिए। फर्जी कागजों पर निवास प्रमाणपत्र बनवाए। सरकार एक-एक कागज की जांच करा रही है। उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत पर आंच नहीं आने दी जाएगी। यहां के मूल निवासियों के मन में असुरक्षा का भाव पनपने नहीं देंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश में नीली-पीली-हरी चादर बिछाकर पहले जमीन कब्जाई जाती है फिर निर्माण हो जाता है। ऐसे 550 धार्मिक स्थलों की पहचान कर उसे हटाया गया। जमीनों को सरकार ने अपने कब्जे में लिया। कब्जा मुक्त अभियान निरंतर चलेगा
विज्ञापन

काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ कैंप में आयोजित पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन उत्तराखंड के वार्षिक सम्मेलन के बाद बुधवार को धामी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जेहाद पसंद लोग बस रहे हैं। मूल निवासी होने का दावा भी करने लगे हैं। कागज भी बनवा लिए हैं और इसके जरिये देवभूमि की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश में जुटे हैं। सरकार सजग है, ऐसा नहीं होने देगी। प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों को खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन




10 हजार एकड़ जमीन कब्जा मुक्त कराई

सीएम ने कहा कि जिहाद पसंद लोग जहां भी खाली जमीन देखते हैं वहां कब्जे का प्रयास शुरू कर देते हैं। इन घुसपैठियों से प्रदेश में 10000 एकड़ जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है। बहन-बेटी की तरफ आंख उठाकर देखने वालों पर कार्रवाई की है और करते रहेंगे। लव जिहाद, थूक जिहाद जैसे विक्षिप्त मानसिकता वाले लोगों को रोकने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




देवत्व को बचाना सरकार का कर्तव्य

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड को सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता हीं नहीं कर्तव्य भी है। यहां के लोग शांति प्रिय हैं। देश के किसी कोने में यदि उत्तराखंड का नागरिक जाता है तो उसे सच्चे मन से लोग स्वीकारते हैं। कहते भी हैं कि सच्चा होगा, ईमानदार होगा, साफ सुथरा होगा...। यही भाव बना रहे...इसके लिए ही सरकार काम कर रही है।


दंगाई करेगा नुकसान की भरपाई
सीएम ने कहा कि दंगे की शुरुआत हल्द्वानी के बनभूलपुरा से हुई थी। पुलिस और प्रशासन के साथ ही तमाम लोगों पर हमला किया गया था। नियम बना दिया है कि जो भी दंगा करेगा वह नुकसान की भरपाई भी करेगा। सरकार ने गोरक्षा के कानून बनाया। प्रदेश की सीमा दो देशों से लगती है। कई पंथ, वर्ग, धर्म के लोग रहते हैं। सबके लिए यूसीसी के जरिये प्रदेश में एक समान नागरिक संहिता लागू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed