{"_id":"5ed2c8ab8ebc3e9038547ced","slug":"where-will-the-tourists-come-from-now-security-is-also-needed-nainital-news-hld3846408182","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल कारोबारी बोले कहां से आएंगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल कारोबारी बोले कहां से आएंगे सैलानी
विज्ञापन
नैनीताल/रामनगर। सरकार की ओर से शनिवार को देर शाम जारी नियमावली के तहत आठ जून से होटल और धार्मिक स्थलों के सशर्त खुलने संबंधी खबर पर पर्यटन समेत अन्य गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों ने मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लोगों का मानना है कि सैलानी तो अब आने से रहे। फिर सुरक्षा भी तो बड़ा सवाल है।
इन्होंने उठाए सवाल
सवाल यह है पर्यटक कहां से आएंगे। जब तक कोरोना के डर को खत्म नहीं करेंगे तब तक होटल आदि खोलने का कोई लाभ नहीं है। - दिनेश साह, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, नैनीताल
कारोबारियों को कोई लाभ होने वाला नहीं है। जब तक हम सुरक्षित नैनीताल का संदेश नहीं देंगे तब तक सैलानी यहां आने में डरेंगे।
-आलोक साह, होटल व्यवसायी नैनीताल
यदि होटल खुलते हैं तो घरेलू पर्यटक तो आएंगे लेकिन दूरदराज के सैलानी अभी शायद ही पर्यटन को निकलें।
-विजय मोहन सिंह खाती, वाईटीडीओ टूर ऑपरेटर नैनीताल
बिना सुरक्षा के होटल कैसे खोलें। अगर कोई सैलानी आया तो हम उसे कमरा तो दे देंगे लेकिन होटल में खाना नहीं खिलाएंगे।
राजेंद्र प्रसाद कपिल, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन भवाली
सरकार आधी-अधूरी गाइडलाइन के तहत होटल खोल कारोबारियों और कर्मचारियों को खतरे में डालने का काम कर रही हैं।
प्रदीप दरम्वाल, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन, मुक्तेश्वर
जब तक आदमी के मन से कोरोना की दहशत खत्म नहीं होगी तब तक पर्यटन का कारोबार शुरू नहीं हो सकता।
संजीव भगत, प्रबंधक एप्पल होटल, भीमताल
सुरक्षा के पर्याप्त संसाधन होने चाहिए। बिना किसी तैयारी के होटल, रिसॉर्ट खोलते हैं तो कोई आना वाला नहीं है।
कमल त्रिपाठी, एमडी आहाना रिजॉर्ट रामनगर
.......
इन्होंने किया स्वागत
कोरोना के खिलाफ हमें संघर्ष करना पड़ेगा। इससे होटल व्यवसायियों की 20 से 25% रिकवरी होने की उम्मीद है।
- प्रवीण शर्मा कार्यकारिणी सदस्य नॉर्दन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
यह सरकार का अच्छा फैसला है। लोगों को अपने धार्मिक स्थलों में जाकर ईश्वर की आराधना करने का मौका मिलेगा।
-अमर प्रीत सिंह, सचिव गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी, नैनीताल
हम सरकार के निर्णय का स्वागत करते हैं, लेकिन हम अक्तूबर से पहले होटल नहीं खोलेंगे। कॉर्बेट का ऑफ सीजन चल रहा है।
हरिमान, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन रामनगर
...........
कैची में नहीं लगेगा मेला
भीमताल/रामनगर। कैंची मंदिर के प्रबंधक विनोद जोशी ने कहा कि इस साल मेला नही लगेगा। मंदिर समिति की ओर से ही भोग लगाया जाएगा। भोग के दौरान प्रसाद नहीं बांटा जाएगा। सरकार की गाइडलाइन के तहत ही मंदिर दर्शन के लिए खोला जाएगा। गर्जिया मंदिर समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह अधिकारी ने कहा कि मंदिर परिसरों को सैनिटाइज कराएंगे। श्रृद्धालुओं को सामाजिक दूरी बनाने और मास्क पहनने को कहेंगे।
विज्ञापन
.
होटल, रेस्टोरेंट व्यवसायियों को बिजली बिल में राहत
हल्द्वानी। लॉकडाउन से प्रभावित हुए पर्यटन व्यवसाय से जुड़े होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा कारोबारियों के बिजली बिल में फिक्स चार्ज में पूरी छूट दी गई है। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता एएस गर्ब्याल ने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा कारोबारियों से अप्रैल 2020 से जून 2020 तक के बिजली बिल में फिक्स चार्ज नहीं लिया जाएगा।