{"_id":"134772f8acb8dc9eb836f759bedd0ca7","slug":"where-did-the-money-for-the-water-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां गया पेयजल लाइन के लिए मिला पैसा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां गया पेयजल लाइन के लिए मिला पैसा?
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Mon, 27 Apr 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री रेनू अधिकारी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक और काबीना मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने 19 फरवरी 2013 में बयान दिया था कि पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए प्रदेश सरकार ने 260.85 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। मंत्री के बयानों के अनुसार वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश भी जारी हो चुका था।
विज्ञापन
उन्होंने पूछा है कि पेयजल और सीवर लाइन बिछाने के लिए आया पैसा आखिर कहां गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने मंत्री की घोषणा को हवाई करार देते हुए कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार राज्य सेक्टर (ग्रामीण) कार्यक्रम के तहत तल्ली बमौरी, मल्ली बमौरी, खाम, सद्भावना कालोनी, दमुवाढूंगा, कृष्णा कालोनी, गायत्री कालोनी, बेड़ीखत्ता आदि स्थानों में अलग पाइप लाइन बिछाने के लिए 41.70 लाख रुपए मंजूर हुए।
विज्ञापन
जमरानी नियर शारदा फैक्ट्री के पाइप लाइन के लिए 40.27 लाख रुपए स्वीकृत हुए। टैंकरों से वितरण के लिए 43.66 लाख रुपए स्वीकृत हुए। इसके अलावा हाइडिल से काठगोदाम तक सीवर लाइन के लिए 131.04 लाख रुपए का शासनादेश जारी हुआ था।
विज्ञापन