फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   when will kumaoun connect to ayodhya via railway line

Nainital News: राम जन्मभूमि अयोध्या से कब ट्रेन सेवा से जुड़ेगा कुमाऊं

Tue, 23 Jan 2024 04:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 23 Jan 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
when will kumaoun connect to ayodhya via railway line
हल्द्वानी। राम लला अपने नए मंदिर में पधार चुके हैं, जिनके दर्शन के लिए कुमाऊं से बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जाने की तैयारियों में जुटे हैं। मगर राम की नगरी अयोध्या के लिए काठगोदाम से सीधी ट्रेन सेवा नहीं हैं। ऐसे में अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के पास सिर्फ बस का ही सहारा है। हाल फिलहाल दो बसें संचालित की गई हैं, जो नाकाफी हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को अब अयोध्या और बनारस के लिए रेल सेवा शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन




धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
काठगोदाम से अयोध्या और बनारस के लिए ट्रेन सेवा शुरू होने से दोनों प्रदेशों के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। रामलीला के पात्र रहे कारोबारी पंडित प्रमोद भट्ट हर महीने कुमाऊं से हजारों लोग भगवान शिव की नगरी काशी जाते हैं। उसी तरह उत्तर प्रदेश से भी हजारों की संख्या में लोग भगवान शिव के दर्शन करने के लिए जागेश्वर धाम पहुंचते हैं जिसके लिए काठगोदाम आने के बाद ही लोग जागेश्वर को जाते हैं। मगर ट्रेन सेवा नहीं होने के कारण लोगों को जगह-जगह बसें बदलकर यहां पहुंचना पड़ता है। इसी तरह कुमाऊं से जाने वाले यात्रियों को भी लखनऊ से बनारस, अयोध्या के लिए बस बदलनी पड़ती है। सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से दोनों जगहों के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन



पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए पहुंच होगी आसान
हल्द्वानी शहर में पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार क्षेत्र के हजारों लोग रोजगार के लिए पहुंचते हैं। ट्रांसपोर्ट कारोबारी किशन अनेरिया ने बताया कि वर्तमान में हजारों की संख्या में पूर्वांचल और बिहार के मजदूर हल्द्वानी, नैनीताल सहित पूरे कुमाऊं में भवन निर्माण, फर्नीचर निर्माण, पेंटिंग सहित अन्य कामों में लगे हैं। मगर उनके घर से यहां आने के लिए एकमात्र हावड़ा जाने वाली ट्रेन ही माध्यम है। बनारस, अयोध्या तक काठगोदाम से ट्रेन सेवा शुरू होने से पूर्वांचल आने-जाने लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कारोबारियों को भी होगा फायदा
बनारस, अयोध्या के लिए ट्रेन सेवा शुरू होने का लाभ कारोबारियों को भी मिलेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों से काफी संख्या में खाद्यान्न हर दिन उत्तराखंड आता है। वहीं इसके लिए कारोबारियों का भी वहां आना-जाना लगा रहता है। मगर इसके लिए लखनऊ तक बस से जाने के बाद लोगों को दूसरा विकल्प तलाशना पड़ता है। बनारस, अयोध्या तक ट्रेन शुरू होने से कारोबारियों को भी राहत मिलेगी।


देहरादून, ऋषिकेश से ट्रेन शुरू होने की योजना
धार्मिक नगरी अयोध्या के लिए देहरादून और ऋषिकेश से विशेष ट्रेन सेवा शुरू होने की योजना चल रही है। जानकारी के मुताबिक, देहरादून से 1 फरवरी को अयोध्या के लिए ट्रेन चलेगी, जबकि ऋषिकेश से 8 फरवरी, हरिद्वार से 15 फरवरी को ट्रेन चलेगी। वहीं देहरादून से दूसरी ट्रेन 22 फरवरी और 29 फरवरी को ऋषिकेश से ट्रेन चलने की संभावना है।



काठगोदाम से अयोध्या तक ट्रेन सेवा फिलहाल रेलवे शुरू नहीं कर रहा है। वहीं विशेष या नई ट्रेन शुरू होने के संंबंध में भी अभी कोई योजना नहीं है। -राजेंद्र सिंह, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed