फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When the drain overflowed and we stopped on the roadside, the car was swept away by the current

Nainital News: नाला उफनाने पर सड़क किनारे रुके तो बहाव में बह गई कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
When the drain overflowed and we stopped on the roadside, the car was swept away by the current
हल्द्वानी। बावनडांठ के पास मंगलवार रात उफान पर आए नाले में कार बह गई। कार में बैठे तीनों युवकों ने कूदकर जान बचाई। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात बसानी निवासी तीन युवक कार में हल्द्वानी से फतेहपुर की तरफ जा रहे थे। इस बीच बावनडांठ पर बरसाती नाला उफान पर था। यह देख युवकों ने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और पानी कम होने का इंतजार करने लगे। तभी अचानक पानी का बहाव बढ़ गया और कार बहने लगी। पहले तो युवकों को कुछ पता नहीं चला। जब एक मकान की चहारदीवारी और पेड़ से टकराकर कार रुकी तब उन्हें एहसास हुआ। वे तत्काल कूदकर बाहर निकले।
विज्ञापन

मकान मालिक सौरभ पंत ने इसकी जानकारी तुरंत मुखानी पुलिस को दी। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि फंसी हुई कार को रात में निकाल पाना संभव नहीं है, सुबह जेसीबी व अन्य संसाधन जुटाकर कार को निकलवाया जाएगा। कहा कि तीनों युवक सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article