फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When the crowd increased in Nainital, then the vehicles were stopped at the temporary parking

नैनीताल में भीड़ बढ़ी तो वाहन अस्थायी पार्किंगों पर रोके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
When the crowd increased in Nainital, then the vehicles were stopped at the temporary parking
नैनीताल। नगर में वीकेंड से पहले पर्यटकों की भीड़ बढ़ते ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। दबाव बढ़ने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम अस्थायी पार्किंग स्थलों पर पर्यटकों के वाहन रोक दिए। वहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटक नैनीताल पहुंचे।
विज्ञापन

नैनीताल में बृहस्पतिवार को पर्यटकों की संख्या बढ़ते ही सीओ संदीप नेगी ने अधीनस्थों के साथ यातायात व्यवस्था बनाने को लेकर बैठक की। इसके बाद तल्लीताल पुलिस ने रूसी बाईपास, नारायण नगर स्थित पार्किंग स्थल पर पर्यटकों के वाहनों को रोककर शटल सेवा शुरू कर दी। सीओ संदीप नेगी ने बताया कि शटल सेवा के लिए 10 टैक्सी वाहन रूसी बाईपास में लगा दिए हैं। बताया कि जिन पर्यटकों के पास होटल में बुकिंग और पार्किंग व्यवस्था है, उन्हें नहीं रोका जा रहा है। इधर यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि नैनीताल की कार पार्किंग 90 फीसदी तक पैक हो चुकी हैं। देर शाम तक रूसी बाईपास पर 70 वाहन पार्क हो गए थे। शुक्रवार को वाहनों की संख्या बढ़ने पर बाहरी दोपहिया वाहनों को नगर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्हीं पर्यटकों के वाहन शहर में प्रवेश करेंगे, जिनके पास होटल की बुकिंग और पार्किंग की सुविधा होगी।
विज्ञापन

सड़क पर खड़े वाहनों को हटाया
नैनीताल। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को टीम ने माल रोड नो पार्किंग जोन में खड़े चारपहिया वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान नो पार्किंग में खड़े 12 चारपहिया वाहनों का चालान किया। नो पार्किंग जोन से लगभग आधे दर्जन वाहनों को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed