फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When schools have already increased their fees, how will they put a stop to arbitrariness?

Nainital News: जब स्कूलों ने फीस बढ़ा ही ली तो कैसे लगाएंगे मनमानी पर लगाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
When schools have already increased their fees, how will they put a stop to arbitrariness?
हल्द्वानी। शहर में निजी स्कूलों में छात्र संख्या लगातार बढ़ रही है। इसका लाभ उठाते हुए निजी स्कूल संचालक हर साल नया सत्र शुरू होते ही शुल्क वृद्धि कर देते हैं। शहर के स्कूलों में इस बार भी दस से पंद्रह फीसदी तक शुल्क वृद्धि की गई है। अब जब शुल्क वृद्धि कर दी गई और अभिभावक बच्चों का दाखिला करा चुके हैं तो विभाग कैसे निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाएगा।
विज्ञापन


कुमाऊं के सबसे बड़े महानगर हल्द्वानी में दो सौ से अधिक निजी स्कूल हैं जबकि यहां की आबादी पांच लाख के करीब है। इनमें एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं हैं जो निजी स्कूलों में अध्ययनरत हैं। अधिकांश स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभिभावक दस से पंद्रह फीसदी तक बढ़ा हुआ शुल्क भी अदा कर चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि कई प्रतिष्ठित निजी स्कूलों ने तो बीस फीसदी तक शुल्क वृद्धि की है। इन स्कूलों में प्रतिष्ठित परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं, जो आसानी से बढ़ा हुआ शुल्क अदा कर देते हैं। बड़े स्कूलों की देखादेखी छोटे स्कूल भी शुल्क वृद्धि करने से नहीं चूकते।
विज्ञापन


शुल्क वृद्धि तो हर साल होती है लेकिन सुविधाओं में इजाफा नहीं किया जा रहा। अब भी शहर के कई निजी स्कूलों के पास खेल के मैदान नहीं है। वहां आधारभूत सुविधाओं का टोटा है। बच्चों को लाने-ले जाने के लिए पर्याप्त संख्या में बसें नहीं हैं। कई स्कूलों की बसों की स्थिति खराब है। कई स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। बड़े स्कूलों को छोड़ दें तो छोटे निजी स्कूलों में सुरक्षा बंदोबस्त तक नजर नहीं आते हैं। कई स्कूल बगैर मान्यता के संचालित हो रहे हैं। इतना होने के बाद भी शिक्षा विभाग की ओर से हर प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर नया सत्र शुरू होते ही बैठकें कर निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के दावे किए जाते हैं लेकिन धरातल पर यह सब नजर नहीं आता है। ऐसे में सवाल उठता हैं कि जब प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अभिभावक शुल्क अदा कर चुके हैं तो कैसे शिक्षा विभाग निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाएगा। बृहस्पतिवार को स्कूल संचालकों के साथ हुई कार्यशाला भी कितनी कारगर होगी, यह भी सवाल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed