{"_id":"57264e224f1c1bbe7b5cd052","slug":"when-sailing-and-paragliding-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकायन और पैराग्लाइडिंग की तो एफआईआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकायन और पैराग्लाइडिंग की तो एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
Updated Mon, 02 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी दीपक रावत ने भीमताल झील में नौकायन के साथ-साथ भीमताल और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली पैराग्लाइडिंग पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नौका चालकों ने डीएम से टापू तक सैलानियों को लाने ले जाने की अनुमति देने की मांग की है।
इन दिनों भीमताल झील से हेलीकाप्टर द्वारा जंगलों की आग बुझाने के लिए पानी ले जाया जा रहा है, लिहाजा ऐसे में किसी भी हादसे की आशंका को देखते हुए पर्यटन से जुड़ी इन दोनों गतिविधियों पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई गई है। जिला प्रशासन के इस आदेश से चार दर्जन से अधिक नौका चालक बेरोजगार हो गए हैं।
बोट चालक कल्याण समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वह उन्हें सैलानियों को टापू लाने ले जाने की अनुमति दें। डीएम ने कहा कि भीमताल झील से पानी भरने की उड़ान को देखते हुए यह रोक लगाई गई है। यदि कोई इसका उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।