फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When Narayan gave him life, Raja Rustam started chirping

हाथी के बच्चों की जाड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी: 3 माह के बच्चों को किया था रेस्क्यू, अब हो गए 7 माह के

Mon, 26 May 2025 02:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Mon, 26 May 2025 02:19 PM IST
सार

संजय वन चेतना केंद्र में इन दिनों सात माह के हाथी राजा और रुस्तम की जोड़ी सबका मन मोह रही है। बड़ी संख्या में लोग इनका दीदार करने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
When Narayan gave him life, Raja Rustam started chirping
संजय वन के बाड़े में राजा और रुस्तम।

विस्तार

लालकुआं के संजय वन चेतना केंद्र में इन दिनों सात माह के हाथी राजा और रुस्तम की जोड़ी सबका मन मोह रही है। बड़ी संख्या में लोग इनका दीदार करने पहुंच रहे हैं। 14 जनवरी 2025 को भाखड़ा रेंज में बाघ ने हाथियों के झुंड पर हमला कर दिया। बाद में हाथी का एक बच्चा हरिपुरा जलाशय के पास घायल मिला। वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने इसका रेस्क्यू किया।

विज्ञापन


पंतनगर यूनिवर्सिटी के पशु चिकित्सक डॉ. राहुल सती, डॉ. तरुण गर्ग ने इलाज किया। महावत अहमद को भी हाथी के बच्चे की देखरेख में लगा दिया। रेंजर गौतम के मुताबिक तब हाथी के बच्चे की उम्र 3-4 माह रही होगी। अब सात महीने का बच्चा पश्चिमी वृत्त मेडिकल टीम की निगरानी में संजय वन में आ चुका है। रूप नारायण गौतम बताते हैं कि उन्होंने प्यार से इस हाथी के बच्चे का नाम राजा रख दिया। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव से अब इसे बड़े पार्क में भेजे जाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन


इस बीच उन्हें बाजपुर के बन्नाखेड़ा क्षेत्र में झुंड से बिछड़ा एक और हाथी का बच्चा मिला जिसे संजय वन रेस्क्यू कर ले आए। आबादी क्षेत्र में लोगों ने उसे घायल कर दिया था। वह भी पूरी तरह से अब ठीक है। उसका नाम प्यार से रुस्तम रखा गया है। राजा और रुस्तम अब पूरी तरह से वन क्षेत्राधिकारी गौतम से घुल-मिल गए हैं। वे जब राजा-रुस्तम को आवाज लगाते हैं तो दोनों उनसे लिपट जाते हैं। उन्होंने बताया कि राजा और रुस्तम को अलग-अलग पांच लीटर दूध, दलिया, गुड़ और केले दिए जाते हैं। वन क्षेत्राधिकारी गौतम के साथ ही डिप्टी रेंजर वीरेंद्र सिंह परिहार की इस मेहनत के लोग कायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed