फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When Kumaon commissioner took cognizance, the villagers got water

Nainital News: कुमाऊं आयुक्त ने लिया संज्ञान तो ग्रामीणों को मिला पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
When Kumaon commissioner took cognizance, the villagers got water
नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त के संज्ञान लेने के बाद खूपी गांव के लोगों को अस्थायी व्यवस्था कर पानी उपलब्ध करा दिया गया है। ठेकेदार ने रुके काम शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि भूमियाधार पेयजल योजना से खूपी गांव के ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति की जाती है। खूपी गांव के ऊपरी क्षेत्र तक पानी की लाइन आ चुकी है, लेकिन बीच तक अभी पाइपलाइन नहीं बिछ पाई है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के बीच गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत कुमाऊं आयुक्त के पास पहुंची। इस पर उन्होंने जल संस्थान को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। जल संस्थान के जेई रवि पाठक ने बताया कि गांव तक अस्थायी व्यवस्था कर पेयजल आपूर्ति कर दी है। गांव में जल्द पेयजल की स्थायी व्यवस्था बनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन


अपर डोलमार में एक माह से पानी नहीं

नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग के अपर डोलमार क्षेत्र में बीते लगभग एक माह से पानी का संकट बना हुआ है। कहा, काफी प्रयासों के बाद बीते दिनों लाइनमैन पहुंचा लेकिन अब भी समस्या बरकरार है। आरोप है कि विभाग से शिकायत करने के बाद भी समस्या बनी हुई है। सहायक अभियंता डीएस बिष्ट ने बताया कि कर्मचारी को शीघ्र लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed