{"_id":"684357ef21cfb173cc066ce4","slug":"when-crisis-recognition-appointment-faculty-remembered-haldwani-news-c-337-1-shld1032-122480-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मान्यता का संकट हुआ तो फैकल्टी की नियुक्ति याद आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मान्यता का संकट हुआ तो फैकल्टी की नियुक्ति याद आई
Sat, 07 Jun 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की ओर से कमियों पर नोटिस जारी किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने फैकल्टी की नियुक्ति के लिए चिकित्सा निदेशालय को पत्र भेज दिया है।
एनएमसी ने पाया था कि मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी है। 20 विभागों में से 19 में संकाय की उपस्थिति कम है। इनमें एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, त्वचा विज्ञान, फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, नेत्र विज्ञान, ऑर्थोपेडिक्स, बाल रोग, फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी, मनोचिकित्सा, रेडियो-डायग्नोसिस आदि विभाग शामिल हैं। ओटी भी अपर्याप्त मिली। कमियां दूर नहीं करने पर एनएमसी की ओर से जुर्माने के साथ मेडिकल कॉलेज की मान्यता को लेकर खतरा बना हुआ है। हालांकि पहले एनएमसी की टीम कॉलेज में आकर भौतिक सत्यापन करती थी, लेकिन अब ऑनलाइन माध्यम से मेडिकल कॉलेजों की स्थिति का आकलन करती है।
इधर, प्राचार्य डाॅ. अरुण जोशी ने बताया कि फैकल्टी की कमी है। पूर्व में यह आदेश था कि मेडिकल कॉलेज संविदा भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन खुद नहीं करेगा। इसलिए नियुक्तियों के लिए चिकित्सा शिक्षा आयोग को पत्र भेजा है। अगर स्वीकृति मिल जाएगी तो जल्द इंटरव्यू शुरू कर दिए जाएंगे। इसके अलावा जो अन्य कमियां हैं, उन्हें भी दूर किया जा रहा है।