{"_id":"6891188d347524d9c207e6e4","slug":"when-a-truck-got-stuck-on-the-overbridge-the-wheels-of-hundreds-of-vehicles-got-jammed-lalkuan-news-c-8-1-hld1012-611812-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ओवरब्रिज में ट्रक फंसा तो सैकड़ों वाहनों के पहिये जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ओवरब्रिज में ट्रक फंसा तो सैकड़ों वाहनों के पहिये जाम
Tue, 05 Aug 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। लालकुआं में ओवरब्रिज के निकट सीमेंट लदे ट्रक में तकनीकी खराबी आ जाने से राष्ट्रीय जमार्ग पर सैकड़ों वाहनों के पहिए थम गए। सोमवार की शाम सीमेंट से लदा ट्रक अवंतिका कुंज देवी मंदिर के पास फ्लाइओवर में चढ़ते वक्त खराब हो गया। इससे फ्लाइओवर के बीचों-बीच से निकलने की होड़ मे दोनों ओर हाईवे में वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ ही देर में सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। कोतवाली पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रक हटवाया और बमुश्किल जाम खुलवाया। इस दौरान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन