Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wheels of 30 buses from the Haldwani and Kathgodam depots have come to a halt.

Nainital News: हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की 30 बसों के पहिये थके

Sat, 31 Oct 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 31 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Wheels of 30 buses from the Haldwani and Kathgodam depots have come to a halt.
हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार से पहाड़ से लेकर मैदान तक की बस सेवाएं प्रभावित हो गईं। संगठन का दावा है कि हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की 30 बसों के पहिए जाम रहे। इससे मथुरा, दिल्ली, बरेली, हरिद्वार, टनकपुर, हिसार, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, मनीला, देघाट, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पटियाला, अयोध्या, मसूरी, आगरा, मेरठ, जयपुर, देहरादून, लखनऊ, नैनीताल रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश भर के डिपो में प्रदर्शन कर धरना दिया। रोडवेज कर्मचारी समान कार्य समान वेतन, नियमितीकरण, समय से वेतन भुगतान, पुराने देयकों का भुगतान, बस बेड़ा बढ़ाने, विशेष श्रेणी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने जैसी छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित हैं। इस बीच हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो में भी कर्मचारियों ने धरना दिया।
विज्ञापन

यहां यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, उपाध्यक्ष दयाल जोशी, ललित प्रसाद, आनंद सिंह बिष्ट, मनोज भट्ट, हरीश रावत, कैलाश कांडपाल, संदीप बिष्ट, संदीप रेसवाल, इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश वर्मा, अजय शर्मा, नवीन लोहनी, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि निगम और अनुबंधित मिलाकर डिपो की आठ बसों का संचालन बाधित रहा वहीं काठगोदाम के एआरएम गणेश चंद्र पंत ने बताया कि उनके डिपो से टनकपुर, मथुरा, नैनीताल, हरिद्वार रूट की बस सेवाएं प्रभावित हुईं।

बॉक्स-
परिवहन मंत्री से वार्ता आज, पर जारी रहेगी हड़ताल
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने दावा किया कि कार्य बहिष्कार से प्रदेश भर में 60 फीसदी से अधिक बसों का संचालन ठप रहा। कुमाऊं में भवाली से पूरी तरह संचालन बंद रहा जबकि काशीपुर से भी गिनीचुनी बसें रूट पर निकलीं। पपनै के अनुसार यूनियन को एससी-एसटी श्रमिक संघ और रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने भी समर्थन दिया है। शनिवार को परिवहन मंत्री से वार्ता होनी है लेकिन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।




फोटो कैप्शन-काठगोदाम डिपो परिसर में धरना देते रोडवेज कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
-----
यूपी रोडवेज की बसों ने की कमाई
हल्द्वानी। दिल्ली, मुरादाबाद, टनकपुर रुट पर उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन प्रभावित होने पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रियों ने सफर किया। रोडवेज सूत्रों के अनुसार अन्य दिनों की अपेक्षा यूपी रोडवेज की बसों की कमाई अधिक हुई। एक दिन में यूपी के रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, पीतलनगरी, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, आगरा समेत कई डिपो की 80 से 90 बसें हल्द्वानी बस अड्डे आती हैं और यहां से यात्रियों को ले जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article