फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wheat procurement will start from tomorrow, support price fixed at Rs 1945 per quintal

कल से शुरू होगी गेहूं खरीद, 1945 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया समर्थन मूल्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will start from tomorrow, support price fixed at Rs 1945 per quintal
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। राज्य में 15 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होने जा रही है। शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए है। गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल तय कर दिया है। राज्य सरकार किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस भी देगी।
विज्ञापन

आरएफसी कुमाऊं ललित मोहन रयाल ने बताया कि कुमाऊं में 159 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों को 15 अप्रैल तक कांटे और बारदाना उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी केंद्र प्रभारियों को अवगत करा दिया गया है। गेहूं खरीद का पैसा सीधे किसानों के खातों में जाएगा।
विज्ञापन

इन नियमों का करना होगा पालन
- किसानों को गेहूं क्रय केद्रों में पांच दिन पूर्व रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
- किसानों को इसके बदले टोकन उपलब्ध कराया जाएगा।
- एक दिन में अधिक से अधिक 10 किसानों का गेहूं क्रय किया जाएगा।
- ट्रैक्टर-ट्राली गेहूं क्रय केंद्र तक लाने ले जाने की अनुमति दी जाएगी।
- ट्रैक्टर-ट्राली में किसान और चालक के अलावा कोई व्यक्ति नहीं होगा।
- ठेकेदार को गेहूं क्रय केंद्रों में श्रमिकों को रखने का इंतजाम करना होगा।
- सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
- धान क्रय केंद्र में सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed