फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   What about the rest of the road suffering lately Manniyon

माननीयों की सड़क बेहाल तो बाकी का क्या होगा हाल

Fri, 06 Feb 2015 02:09 AM IST
निशांत खनी/अमर उजाला,हल्द्वानी
निशांत खनी/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Fri, 06 Feb 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
What about the rest of the road suffering lately Manniyon

छड़ायल सुयाल माननीयों का गांव है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के मौजूदा कैबिनेट मंत्री समेत पार्टी के पूर्व अध्यक्ष इसी गांव में रहते हैं। फार्म नंबर तीन से गांव को जोड़ने वाली लिंक सड़क खस्ता हाल में है। सड़क कई जगहों पर खोखली हो गई है। अनगिनत गड्ढे मौत को दावत दे रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिया का चौड़ीकरण तो दूर पैराफिट तक नहीं बने हैं। इसी सड़क से स्कूल की बसें और दर्जनों कालोनियों के लिए वाहनों की आवाजाही होती है। रकसिया नाले की सुरक्षा दीवार का कई जगहों पर कटाव होने से सड़क कभी भी भरभराकर नाले में समा सकती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


फार्म नंबर तीन से बिड़ला स्कूल तक का संपर्क मार्ग रकसिया नाले से सटकर बना है। करीब डेढ़ किमी की इस सड़क से छड़ायल सुयाल में रहने वाले कई बड़े वीआईपी रोजाना काफिले के साथ गुजरते हैं। फार्म नंबर तीन से संपर्क मार्ग को जोड़ने के लिए रकसिया नाले पर संकरी पुलिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पुलिया से आरटीओ रोड, छड़ायल सुयाल गांव और फार्म नंबर होते हुए धानमिल और पीलीकोठी के लिए वाहनों की आवाजाही होती है। पुलिया के दोनों तरफ सुरक्षा के लिहाज से पैराफिट नहीं बने हैं। कई वाहन चालक संकरी पुलिया में चोटिल हो चुके हैं।

संपर्क मार्ग कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या के घर के आगे से होकर बिड़ला स्कूल वाली सड़क से जुड़ जाता है। इस सड़क में कई गड्ढे हैं। रकसिया नाले से दबंगों ने मकानों की बुनियाद के भरान के लिए मिट्टी खोद डाली है। इससे नाले की सुरक्षा दीवार कमजोर हो गई है और सड़क धंसने लगी है, जिन जगहों पर सड़क धंस चुकी है।


वहां कट्टों में रेत भरकर बाकी सड़क को रोका गया है। इसी सड़क पर एस मोड़ है। बिड़ला स्कूल की सड़क को आते वक्त मोड़ पर सामने से कुछ नहीं दिखता है, जिसमें दुर्घटनाएं होती हैं। मोड़ पर सड़क का चौड़ीकरण होने से दुर्घटनाएं बच सकती हैं।

छड़ायल सुयाल एवं आसपास रहने वाले माननीय
>> आपदा एवं सिंचाई मंत्री : यशपाल आर्या
>> भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री : बची सिंह रावत
>> भाजपा के पूर्व शिक्षा मंत्री : गोविंद सिंह बिष्ट
>> भाजपा के प्रदेश मंत्री : हेमंत द्विवेदी
>> कांग्रेस के पूर्व सांसद : महेंद्र पाल सिंह
>> भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष: पूरन चंद्र शर्मा
>> रेशम बोर्ड के उपाध्यक्ष : घनश्याम शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed