फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Went to file a lawsuit, came wearing a garland

मुकदमा दर्ज कराने गए थे, माला पहनकर आए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Went to file a lawsuit, came wearing a garland
हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के साथ सराफा व्यवसायी कोतवाली में संगठन के मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए गए थे, लेकिन कोतवाल से बातचीत करने के बाद वह चुनाव के लिए राजी हो गए। चुनाव अधिकारी ने पदाधिकारियों को घोषणा कर दी और कार्यकारिणी के लोग माला पहनकर कोतवाली से बाहर निकले।
विज्ञापन

कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने सराफा व्यापारियों का प्रार्थनापत्र लेकर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया था। शुक्रवार सुबह व्यापारी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर के साथ संगठन के मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कराने आए थे। उनका आरोप था कि चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। इसके बाद सभी की सहमति पर चुनाव अधिकारी भोजलाल वर्मा, सह चुनाव अधिकारी शंभू वर्मा ने कोतवाली में ही पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। इनमें जसपाल सिंह अध्यक्ष, गोविंद प्रसाद उपाध्यक्ष, घनश्याम रस्तोगी महामंत्री और तरुण भारद्वाज को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों ने कोतवाली में ही माला पहनी और चुनाव के निर्विरोध की घोषणा करते हुए बाजार में विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन

बता दें कि सराफा मंडल के चुनाव को लेकर दो दिनों से विवाद चल रहा था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए एक पक्ष अड़ा हुआ था। कोतवाल ने आधे घंटे की बातचीत के दौरान विवाद का निपटारा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed