फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Well cut down trees and sold gilte sonipat

खैर के पेड़ काटकर गिल्टे सोनीपत बेच दिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Well cut down trees and sold gilte sonipat
खैर लकड़ी तस्कर गिरोह का ड्राइवर सदस्य वन कर्मियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। गौलापार में प्रस्तावित चिड़ियाघर से लकड़ी तस्करों ने खैर के 42 पेड़ काटकर गिल्टे सोनीपत बेच दिए। मामला तब खुला जब जंगल में छिपाए गए 72 गिल्टों को ट्रक में लादा जा रहा था। वन विभाग की टीम ने चालक बाबू खां को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य तस्कर फरार हो गए। चालक ने स्वीकार किया है कि वह एक महीने पहले 42 पेड़ काटने में शामिल रहा है।
विज्ञापन

तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज का गश्ती दल मंगलवार तड़के गश्त पर था। टीम ने गौलापार में प्रस्तावित चिड़ियाघर के अंदर ट्रक में लकड़ी के गिल्टे भरने की आवाज सुनी। ट्रक यूपी 23टी-5848 को घेरने के बाद चालक हत्थे चढ़ गया। मौके पर खैर के 72 गिल्टे मिले। अतरा सिकला थाना रजबपुर जिला अमरोहा निवासी चालक बाबू खां ने बताया कि एक माह पहले काटे गए खैर के पेड़ों के कुछ गिल्टे सोनीपत में बेचे गए थे। बाकी के गिल्टों को जंगल में छिपा दिया गया था। इन गिल्टों को मंगलवार तड़के ट्रक में भरा जा रहा था। इसके बाद अन्य पेड़ों को काटने की तैयारी थी।
विज्ञापन

प्रभागीय वन अधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि चालक को न्यायालय से अनुमति लेकर रिमांड पर लिया जाएगा। उसे सोनीपत ले जाकर उन प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी, जहां पूर्व में खैर के गिल्टे बेचे गए थे। टीम में वन दरोगा प्रमोद बिष्ट, डिगर राम, ललित बिष्ट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed