फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Welcome to Harshit Giri who returned after winning silver medal

रजत पदक जीतकर लौटे हर्षित गिरी का स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Harshit Giri who returned after winning silver medal
रामनगर के बैलपड़ाव आईआरबी पहुंचे वॉलीबॉल खिलाड़ी हर्षित गिरी का हुआ स्वागत। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। तेहरान (ईरान) में आयोजित 21वीं एशियाई पुरुष अंडर-20 वॉलीबाल चैंपियनशिप 2022 में भारतीय वॉलीबाल टीम ने रजत पदक जीता। टीम का हिस्सा रहे हर्षित गिरी का बैलपड़ाव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बैलपड़ाव आईआरबी प्रथम वाहिनी में नियुक्त आरक्षी चालक राधेश्याम गिरी के पुत्र हर्षित गिरी टीम का हिस्सा रहे। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक लिया। भारत के लिए रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हर्षित गिरी के आईआरबी प्रथम वाहिनी पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। खेल ग्राउंड में स्वागत समारोह का आयोजन कर फूलमाला और ढोल नगाड़ों के साथ हर्षित गिरी का स्वागत किया गया। इस मौके पर सेनानायक आईआरबी प्रथम सुखबीर सिंह, उप सेनानायक मनीषा जोशी, सहायक सेनानायक रतनमणि पांडे, शिविरपाल, हरकेश सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक योगेंद्र सिंह अधिकारी और अन्य ने इस उपलब्धि पर हर्षित गिरी की सराहना की। इससे पूर्व भी हर्षित गिरी अंडर-19 वर्ल्ड वॉलीबाल चैंपियनशिप 2021 में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर परचम लहरा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed