{"_id":"3e08bddddb3958c1a4783abfff4f19cd","slug":"wedding-venue-reviews-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधिकारियों ने लिया शादी स्थल का जायजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधिकारियों ने लिया शादी स्थल का जायजा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 24 Apr 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी की शादी स्थल वाटिका बैंक्वेटहाल का एसपी सिटी के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने जायजा लिया। पुलिस अधिकारी अब वीवीआईपी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का खाका तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की बेटी की शादी 29 अप्रैल को नैनीताल रोड स्थित वाटिका बैंक्वेट हाल में होगी। इसे लेकर डीआईजी ने जिला पुलिस की बैठक कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मौका मुआयना करने के आदेश दिए थे। इसी आदेश के तहत गुरुवार को एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान के नेतृत्व में सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, काठगोदाम थानाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
पुलिस ने शादी स्थल के बाहरी क्षेत्र का भी जायजा लिया। कोतवाल आरएस मेहता ने बताया कि शादी से पहले शहर में फोर्स आ जाएगी। फोर्स के ठहरने वाले स्थान का भी पुलिस खाका तैयार कर रही है। सुरक्षा के बाबत उच्चाधिकारियों को भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन