{"_id":"7451d96e5e17299606b0173ff83ac5d2","slug":"weather-hindi-news-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दोपहर बाद साफ होगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दोपहर बाद साफ होगा मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 22 Jan 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने फिर करवट बदली है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि नवंबर से अब तक यह पांचवां पश्चिमी विक्षोभ है। बृहस्पतिवार शाम तक पांच मिलीमीटर बारिश हुई। शुक्रवार सुबह भी बारिश होगी, लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद मौसम साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन
बुधवार को धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली थी। बुधवार की देर रात बारिश होने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह से ही रिमझिम फुहार के साथ बारिश शुरू हो गई। पूरे दिन बारिश होने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 12.2 और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 2.6 किलो मीटर प्रतिघंटा और दिशा पूर्व-दक्षिण-पूर्व रही।
विज्ञापन
बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान दो डिग्री गिर गया, बुधवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन