फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Weather. changed.rained. heavily. hailstorm. caused.

Nainital News: मौसम का बदला, जमकर बरसे बदरा, ओलावृष्टि से फसल को नुकसान

Thu, 10 Apr 2025 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 10 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Weather. changed.rained. heavily. hailstorm. caused.
भीमताल/पहाड़पानी (नैनीताल)। भीमताल, पहाड़पानी, धारी, बेतालघाट, ओखलकांडा, गरमपानी और भवाली में बुधवार शाम करीब छह बजे अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे पूरे क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप हो गई। वहीं ओले गिरने से नकदी फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पहाड़पानी क्षेत्र में ओलावृष्टि से खेतों में लगी आलू, मटर, पूलम और खुमानी को नुकसान पहुंचा है जिससे किसान चिंतित हैं।वहीं भीमताल के आनंदमणी भट्ट ने बताया कि ओलावृष्टि से टमाटर, शिमला मिर्च, आलू, गोभी की फसल को नुकसान हुआ है। इधर तेज हवाओं के चलते भीमताल, मेहरागांव, भवाली, धारी और धानाचूली क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


नैनीताल में ओलों से बचने की कोशिश करते रहे सैलानी
नैनीताल। नगर में बुधवार की शाम तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले पड़े। इस दौरान बारिश और ओलों से बचने के लिए पर्यटक इधर-उधर भागते नजर आए।
शहर में सुबह से ही धुंध और बादल छाए थे। दोपहर तक धूप-छांव का खेल जारी रहा। इसके बाद करीब पांच बजे बादल घने हो गए और शाम छह बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां घूमने आए पर्यटक और स्थानीय लोग ओलों से बचने के लिए इधर से उधर भागते नजर आए। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी नवीन धू्सिया के मुताबिक अधिकतम तापमान 29 तथा न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश गैड़ा के मुताबिक बारिश से झील का जलस्तर लगभग आधा इंच बढ़ने का अनुमान है। सुबह रीडिंग के बाद इसका पता चल सकेगा।




देर शाम रामनगर में तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी
रामनगर/कालाढूंगी। रामनगर में बुधवार को दोपहर तक तेज धूप रही। इसके बाद देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। इस दौरान रामनगर में तेज हवाएं चलीं और बूंदाबांदी हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से बिजली सप्लाई बंद कर दी। तेज हवाओं के रुकने के बाद निगम ने बिजली सुचारू कर दी।
इधर, कालाढूंगी में तेज हवाओं के चलते गेंहू समेत अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों के अनुसार लीची, आम के बौर को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed