फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   We have lost our hero: Dhami

हमने अपना नायक खोया है : धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 03:15 AM IST
विज्ञापन
We have lost our hero: Dhami
हल्द्वानी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने अपना एक नायक खोया है। एक हेलिकाप्टर दुर्घटना में 13 वीर योद्धा मारे गए। पूरा देश शोक में डूबा था। जनरल बिपिन रावत ने उत्तराखंड के लिए बहुत सपने देखे थे। उनका प्रदेश को आगे बढ़ाने का एक विजन था। सीएम ने कहा कि जिस वक्त जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार हो रहा था, एक राजनैतिक दल के कार्यकर्ता महोत्सव मना रहे थे। सीएम ने कहा कि गोवा में इस दल का चुनावी कार्यक्रम हो रहा था। ऐसा लगता है वे लोग इस देश में उन लोगों का केवल शरीर रहता है, आत्मा कहीं और बसती है। ऐसे लोगों को देश से कोई लेना देना नहीं है। सीएम धामी ने ये बातें जन सुझाव रथों को रवाना करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

धामी ने कहा कि सुझाव रथ 29 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की कुमाऊं में रैली 24 दिसंबर को होगी। इसमें वह हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। धामी ने कहा कि जब उत्तराखंड 25 वर्ष का होगा, उस समय राज्य को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल करना है।
विज्ञापन

भाजपा ने तैयार किए हैं 70 जनसुझाव रथ : कौशिक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी ने 70 जन सुझाव रथ तैयार किए हैं। आज 29 रथों को यहां से विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। देहरादून से 41 रथों को भेजा जाएगा। इनके माध्मय से लोग सुझाव देंगे। उसे दृष्टिपत्र में शामिल किया जाएगा। इस दौरान शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मौजूद थे
कार्यक्रम संयोजक ज्योति गैरोला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मेयर जोगेंद्र रौतेला, ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी, पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, रवि कुरिया समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed