{"_id":"69b31eb66172aed50f062182","slug":"water-resources-departments-office-on-rent-for-two-decades-monthly-burden-of-rs-119-lakh-haldwani-news-c-337-1-ha11015-130980-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जलागम विभाग का दफ्तर दो दशक से किराए पर, 1.19 लाख रुपये मासिक बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जलागम विभाग का दफ्तर दो दशक से किराए पर, 1.19 लाख रुपये मासिक बोझ
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं में सरकारी योजनाओं का संचालन कर रहे जलागम के कुमाऊं परियोजना कार्यालय को दो दशक बाद भी अपनी छत नहीं मिल पाई है। भवन के अभाव में क्षेत्रीय परियोजना कार्यालय और नैनीताल प्रभाग का दफ्तर किराये के भवन से संचालित हो रहे हैं। इससे सरकारी खजाने पर हर महीने एक लाख 19 हजार रुपये का अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
वर्ष 2007 में कुमाऊं कार्यालय शीशमहल से कालाढूंगी सड़क स्थित पीलीकोठी के समीप एक भवन में स्थानांतरित किया गया था। इस कार्यालय का मासिक किराया 47250 रुपये (दस फीसदी कर अतिरिक्त) है। मुखानी के समीप स्थित नैनीताल प्रभाग कार्यालय का किराया 59850 रुपये (दस फीसदी कर अतिरिक्त) है। विश्व बैंक पोषित जलागम विभाग के भवन निर्माण के लिए भूमि की तलाश जारी है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रभारी अपर निदेशक कुमाऊं प्रभाग एसके उपाध्याय ने बताया कि भवन निर्माण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है और शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है।