{"_id":"60a6afd98ebc3e14c73387e1","slug":"water-level-in-nainijil-increased-by-two-feet-in-two-days-chorgalia-news-hld424988482","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीझील का जलस्तर दो दिन में दो फीट बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीझील का जलस्तर दो दिन में दो फीट बढ़ा
विज्ञापन
नैनीताल। ताउते चक्रवाती तूफान के चलते हुई भारी बारिश नैनीताल के लिए वरदान साबित हुई है। मंगलवार को झील का जलस्तर शून्य से चार इंच ऊपर था, जो गुरुवार देर शाम करीब सवा दो फीट हो गया था जो कि बीते पांच वर्षों में इस तिथि का सर्वाधिक है। (संवाद)
नंधौर उफनाई, दस हजार क्यूसेक पानी आया
चोरगलिया (नैनीताल)। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से नंधौर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नंधौर नदी में दोपहर में करीब दस हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। वहीं नंधौर में पानी आने से उपखनिज खदानों में पानी भर गया, जिससे खनन कार्य बंद रहा। इसके चलते शुक्रवार को भी नंधौर नदी में खनन बंद रहने की संभावना है।
धनगढ़ी नाला उफनाया, कैंटर फंस गया
रामनगर (नैनीताल)। बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश से धनगढ़ी नाला उफना गया। तेज बहाव के साथ आए पानी में एक कैंटर फंस गया। चालक ने कैंटर से उतरकर जान बचाई और बहाव कम होने के बाद कैंटर लेकर चला गया।
विज्ञापन
धनगढ़ी व पनोद नाले में इन दिनों पुल बनाने का काम चल रहा है। धनगढ़ी नाले में पुल बनाने के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है। दिन भर हुई बारिश से शाम चार बजे के आसपास धनगढ़ी नाले में अचानक पानी आ गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों को रोका गया। वहीं एक ड्राइवर कैंटर लेकर चलने लगा तो अचानक उसका कैंटर बीच में फंस गया। पानी के बहाव को देख वह कैंटर से उतरकर गया। एक घंटे बाद पानी का बहाव कम हुआ तो चालक कैंटर को लेकर चला गया। दूसरी ओर, कोसी बैराज पर दोपहर दो बजे तक 317 क्यूसेक पानी था लेकिन एक घंटे के भीतर ही बैराज में पानी 884 क्यूसेक बढ़ गया, जबकि बुधवार शाम छह बजे तक 201 क्यूसेक पानी था।