फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water is avialable in satyalok colony for only one and half hours in 36 hour

सत्यलोक कॉलोनी में 36 घंटे में केवल डेढ़ घंटे ही मिल रही पानी की सप्लाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Water is avialable in satyalok colony for only one and half hours in 36 hour
हल्द्वानी। शहर में पानी की परेशानी बढ़ती जा रही है। एक महीने से डहरिया स्थित एक कॉलोनी में पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार इसकी शिकायत जल संस्थान कार्यालय में की जा चुकी है लेकिन अधिकारियों ने निगाहें फेर रखी हैं। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पानी की सप्लाई 36 घंटे में केवल डेढ़ घंटे ही दी जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत करने पर हर बार टैंकर भेज दिया जाता है। पानी की परेशानी के चलते रोजमर्रा की कार्यप्रणाली भी बाधित हो रही है। लोगोें का कहना है कि पानी की सप्लाई शाम करीब 5:30 बजे से शुरू होकर सात बजे तक ही चलती है। वहीं दोपहर 12 बजे से जब सप्लाई शुरू की जाती है तो 12:30 बजे बंद कर दी जाती है। जल संस्थान अधिकारियों से कई बार मुलाकात और फोन पर बातचीत कर चुके हैं। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि एक दिन छोड़कर दूसरे दिन पानी सप्लाई की प्रक्रिया की वजह से इस तरह की परेशानियां हो रही हैं। उनका कहना है कि इसी परेशानी को दूर करने के लिए ही जल जीवन मिशन योजना का काम तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed