{"_id":"69e91e57405d99bee70616ec","slug":"water-crisis-in-deval-talla-sit-in-protest-ends-following-assurances-haldwani-news-c-418-1-ntl1009-5939-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: देवल तल्ला में जल संकट, आश्वासन पर धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: देवल तल्ला में जल संकट, आश्वासन पर धरना खत्म
Thu, 23 Apr 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
गौलापार। ग्राम पंचायत देवला तल्ला के ग्रामीणों व ग्राम प्रधान बालम सिंह नौला के नेतृत्व में उत्तराखंड जल संस्थान ग्रामीण लालकुआं के अधिशासी अभियंता नंदकिशोर कुमार के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान ग्राम प्रधान ने बताया कि देवल तल्ला स्थित ट्यूबवेल संख्या-02 में लंबे समय से छोटा स्टेबलाइजर लगा होने के कारण पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। इसके साथ ही ट्यूबवेल संख्या-189 को पेयजल लाइन से जोड़ने की मांग भी उठाई गई। अधिशासी अभियंता नंदकिशोर कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 15 से 20 दिनों के भीतर सभी मांगों का समाधान कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। यहां सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह नगर कोटी, हरेंद्र सिंह, कल्याण गिरी, मोहन सिंह नौला, कमल सिंह नैला, श्याम सिंह नौला आदि थे।
विज्ञापन