{"_id":"bc937d2eefc44b96e097a18c421e382a","slug":"water-crisis-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कनेक्शन का खेल, व्यवस्था फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कनेक्शन का खेल, व्यवस्था फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 21 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभागीय हीलाहवाली के चलते उजाला नगर और इंदिरा नगर में धड़ल्ले से चल रहे अवैध कनेक्शनों ने भी पानी की व्यवस्था फेल कर दी है।
विज्ञापन
नेताओं को तो चुनाव के समय ही हल्द्वानी का पेयजल संकट सबसे बड़ी समस्या नजर आती है, लेकिन चुनावी निपटने के बाद समस्या उनके एजेंडे से बाहर हो जाती है। उजाला नगर और इंदिरा नगर में लगभग 50 हजार लोग रहते हैं। गर्मियां शुरू होते ही दोनों क्षेत्रों के लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। महिलाएं सिर पर पानी ढोकर ला रही हैं। वर्षों पुरानी जीर्णशीर्ण पेयजल लाइनों से आज भी शहर में जलापूर्ति हो रही है।
इंदिरा नगर और उजाला नगर में आलम यह है कि पाइप लाइन नालियों में बहने वाले गंदे पानी के बीच से गुजर रही है। विभाग ने अब तक सुधार के लिए कोई योजना नहीं बनाई है। वहीं, दोनों क्षेत्रों में धड़ल्ले से अवैध कनेक्शन से पेयजल लिया जा रहा है और विभागीय अधिकारी मौन हैं।
विज्ञापन
जल संस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि 2014 में तीन सौ अवैध कनेक्शन पकड़े गए थे। इन कनेक्शनों को नियमित कर दिया गया था, उसके बाद से अवैध कनेक्शन के खिलाफ कोई अभियान नहीं चला।
विज्ञापन