{"_id":"661f19f2bb387980890c26b7","slug":"water-came-in-bajunia-haldu-after-13-days-roster-system-implemented-in-jaulasal-haldwani-news-c-337-1-ha11001-108608-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बजूनिया हल्दू में 13 दिन बाद आया पानी, जौलासाल में रोस्टर व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बजूनिया हल्दू में 13 दिन बाद आया पानी, जौलासाल में रोस्टर व्यवस्था लागू
Wed, 17 Apr 2024 06:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बजूनिया हल्दू का नलकूप 13 दिन बाद सुधारा जा सका। इससे डेढ़ हजार की आबादी को राहत मिली। मंगलवार को नलकूप की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद शाम को पानी चलाया गया। इधर दिन में पेयजल संकट को देखते हुए विभाग ने चार टैंकरों के माध्यम से बजूनिया हल्दू, हिम्मतपुर भगवानपुर और दमुवाढूंगा की तरफ पानी बांटा। जल संस्थान के जेई जयपाल सिंह ने बताया कि बजूनिया हल्दू में नलकूप की मरम्मत के बाद पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। जौलासाल में उपभोक्ताओं को रोस्टर के माध्यम से पानी देने की व्यवस्था की गई है।
लाइन चोक होने से भगवानपुर में गहराया पेयजल संकट
हल्द्वानी। भगवानपुर में लाइन चोक होने से हो रहे पेयजल संकट को लेकर लोगों ने ऊंचापुल के जल संस्थान कार्यालय में शिकायत की। इसके पर शाम को चोक लाइन ठीक कर दी गई। जल संस्थान के जेई एमसी सती ने बताया कि भगवानपुर में पानी नहीं आने और लाइन चोक होने की शिकायत मिली थी, जिसे लाइनों की मरम्मत कराने के बाद ठीक कर दिया है।
बिना रोस्टर दिन भर आती-जाती रही बिजली
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम की ओर से पूर्व में जारी किए गए रोस्टर पर रोक लगने के बाद भी मंगलवार को शहर और ग्रामीण इलाकाें में बिजली आती-जाती रही। इस दौरान गर्मी में बार-बार बिजली जाने से उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशान रहना पड़ा। एसडीओ शुभा जोशी ने बताया कि चुनाव तक पूर्व में जारी रोस्टर रद्द कर दिया गया है। वहीं दिन भर छोटी-छोटी शिकायतों के चलते विभाग की ओर से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोई बड़ा शटडाउन नहीं लिया गया है।