चौकीदार और महिला की हत्या का नहीं हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौलापार स्टेडियम रोड पर हत्या कर फेंके गए महिला के शव की भी दो माह बाद शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बरेली रोड तीनपानी खटिक फार्म निवासी चौकीदार सतपाल शर्मा (65) की एक वाहन एजेंसी के सामने चार अप्रैल की सुबह ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या की गई थी।
चौकीदार मूल रूप से बरेली का निवासी था। कातिलों ने चौकीदार के सिर, मुंह, हाथ और पैर पर कई वार किए थे। जिला पुलिस की एसओजी सहित कई टीमों ने मौके का मुआयना कर शीघ्र कातिलों को गिरफ्तार करने का दावा किया लेकिन दो माह बाद भी पुलिस कातिलों की तक नहीं पहुंच सकी।
इसी प्रकार 30 मार्च को कातिलों ने महिला की हत्या कर शव स्टेडियम के समीप सड़क के किनारे फेंक दिया था। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं कर सकी है।