फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wandering ducks to eat

नौकुचियाताल में खाने के लिए सड़क में भटकने को मजबूर बत्तख

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Wandering ducks to eat
NA - फोटो : AMAR UJALA
भीमताल (नैनीताल)। लॉकडाउन की वजह से बंद नौकुचियाताल की बत्तखों को खाने के लाले पड़ गए हैं। बत्तखों को खाने के लिए सड़क पर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। नाव चालक ने अध्यक्ष दुर्गादत्त पलड़िया ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से दुकानों और लोगों की आवाजाही बंद होने से झील किनारे घूमने वाली बत्तखों को खाना नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि खाने के लिए इन दिनों बत्तखें सड़क पर घूम रही हैं। पलड़िया ने कभी-कभी स्थानीय लोग बत्तखों को खाना खिला रहे हैं। लेकिन और दिन उन्हें भूखे रहना पड़ रहा है। क्षेत्र के कार्तिक कर्नाटक ने बताया कि बत्तखों को रोजाना खाने के लिए भटकते हुए देखना आहत करता है। उन्होंने प्रशासन और पशुपालन विभाग से बत्तखों को खाना देने की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed