फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Waiting list for 25% of DLAD candidates

डीएलएड के 25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची जारी

Wed, 25 Oct 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)। 
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर (नैनीताल)।  Updated Wed, 25 Oct 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Waiting list for 25% of DLAD candidates
uk board

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) प्रवेश परीक्षा परिणाम के आधार पर 25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि बोर्ड ने 15 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी। इसके बाद शिक्षा निदेशालय देहरादून से 10 अक्तूबर को जारी पत्र के अनुपालन में प्रत्येक वर्ग, श्रेणी में 25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। इनकी काउंसलिंग शिक्षा निदेशालय की ओर से होगी। अभ्यर्थियों को वहीं से इसकी सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन


निदेशालय प्रतीक्षा सूची के वरीयता क्रम में उसी वर्ग, श्रेणी के अभ्यर्थी को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। त्रुटिपूर्ण तथ्य अंकित करने पर उस अभ्यर्थी का नाम प्रतीक्षा सूची में आने, अपात्र अभ्यर्थी का परीक्षाफल निरस्त कर दिया जाएगा। उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। अभ्यर्थियों की सूची एवं विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर विभागीय परीक्षा वाले कॉलम में उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed