Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Repairs to wards and night shelters begin at STH before winter

Nainital News: एसटीएच में सर्दी से पहले वार्डों और रैन बसेरे की मरम्मत शुरू

Sat, 28 Nov 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 28 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Repairs to wards and night shelters begin at STH before winter
हल्द्वानी। डीएम के निर्देश के बाद डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बेहतर बनाने की कवायद शुरू हो गई हैं। अस्पताल के वार्डों में मरम्मत और नवीनीकरण का काम कराया जा रहा है। परिसर में संचालित रैन बसेरे की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जा रही हैं। वार्डों में टूटे शीशे व खराब ट्यूबलाइटों के साथ ही पुराने गद्दे, चादर और पर्दे भी बदले जा रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सर्दी बढ़ने पर मरीजों और तीमारदारों को परेशानी न हो, इसके लिए यह काम कराया जा रहा है। रैन बसेरे में सीलन दूर करने और रंगाई-पुताई का काम शुरू कर दिया गया है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वहां गद्दे-बेडशीट बदलने और साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेहतर की जा रही है। वार्डों तक जाने वाली सीड़ियों की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी क्लिनिकल विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि ओपीडी एवं भर्ती मरीजों के उपचार के लिए जेनेरिक दवाओं के साथ ही अस्पताल की फार्मेसी में उपलब्ध दवाइयां, सर्जिकल आइटम और इम्प्लांट ही उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed