फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   VVIP in the lake in the city were jammed affair

वीवीआईपी के चक्कर में सरोवर नगरी में लगा जाम

Sun, 11 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Sun, 11 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
VVIP in the lake in the city were jammed affair
जाम - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री हरीश रावत के नैनीताल आगमन के दौरान शहरवासियों और यहां पहुंचे सैलानियों को घंटों जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा। यही नहीं राजभवन की ओर जा रही वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश भी आधा घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसी रहीं। इससे नैनीताल में पुलिस की यातायात व्यवस्था की कलई खुलकर सामने आ गई।

विज्ञापन


हुआ यूं कि मुख्यमंत्री हरीश रावत का काफिला जैसे ही नैनीताल पहुंचा, मालरोड में यातायात बंद होने से कुछ समय पहले ही पुलिस ने मल्लीताल में पंत पार्क के पास वाहनों की आवाजाही रोक दी। मालरोड में शाम छह बजे से यातायात प्रतिबंधित रहता है।

विज्ञापन

 

कुछ देर बाद सीएम का काफिला मालरोड से नैनीताल क्लब की ओर निकल गया, लेकिन तब तक छह बज चुके थे और मालरोड में यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया था। ऐसे में देखते ही देखते मल्लीताल पंत पार्क के पास से नैनीताल क्लब तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस बीच सीएम ने नैनीताल क्लब में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बातचीत की। अब सीएम को नैनीताल क्लब से राजभवन की ओर रवाना होना था, लेकिन मस्जिद तिराहे से लेकर नैनीताल क्लब तक वाहन आड़े-तिरछे खड़े थे।

 

पुलिस ने इन वाहनों को साइड कराकर सीएम के काफिले को राजभवन को रवाना कर दिया, लेकिन जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान हल्द्वानी से वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश का काफिला मालरोड में पहुंच गया।

 

वित्त मंत्री भी आधा घंटे से अधिक समय तक मालरोड में जाम में फंसी रहीं। वित्त मंत्री के जाम में फंसे होने की खबर मिलते ही पुलिस के हाथ पैर फूल गए। आननफानन में किसी तरह वित्त मंत्री के काफिले को लोअर माल रोड से रवाना कर दिया गया। इधर, रात करीब आठ बजे जब मालरोड में वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो जाम खुला और लोग अपनी मंजिल की ओर बढ़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed