फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vultures reach Nepal from CTR in search of food

Uttarakhand News: गिद्ध की उड़ान...भोजन की तलाश में सीटीआर से पहुंचे नेपाल, शोध में खुलासा

Sat, 15 Nov 2025 10:04 AM IST
हीरा मेहरा अजीत गोस्वामी
अजीत गोस्वामी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 15 Nov 2025 10:04 AM IST
सार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के गिद्ध भोजन की खोज में हजार किलोमीटर तक उड़ान भर रहे हैं और नेपाल तक पहुंच रहे हैं। सीटीआर और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के एक शोध में यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Vultures reach Nepal from CTR in search of food
गिद्ध

विस्तार

 

विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले गिद्ध भोजन की तलाश में एक हजार किलोमीटर तक की दूरी तय कर रहे हैं। सीटीआर और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के एक शोध में इस बात का चला है। शोध में गिद्धों की संख्या बढ़ने की भी संभावना भी जताई गई है। भोजन के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से निकलकर गिद्ध नेपाल तक की यात्रा कर रहे हैं।

देश से विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके गिद्धों के संरक्षण के लिए सीटीआर ने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के साथ मिलकर एक शोध शुरू किया था। इसके लिए विगत वर्ष कॉर्बेट पार्क में झुंड में रहने वाले लगभग पांच गिद्धों पर रेडियो टैगिंग लगाए गए थे। इससे गिद्धों के रहन-सहन और बर्ताव के विषय में जानकारी मिल रही है। शोध में पता चला की कॉर्बेट पार्क के गिद्ध भोजन की तलाश में हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। टैगिंग में सीटीआर से निकले गिद्धों की लोकेशन राजाजी नेशनल पार्क से लेकर सुदूर नेपाल तक मिली है।

विज्ञापन

सैकड़ों किमी की दूरी आसानी से तय कर लेते हैं गिद्ध
पक्षी प्रेमी एजी अंसारी ने बताया कि कॉर्बेट के आसपास पाए जाने वाले गिद्ध खुले मैदानी क्षेत्रों व आबादी के पास स्थित नदी किनारों में रहना पसंद करते हैं। बताया कि गिद्धों को भोजन की तलाश में आम तौर पर चार सौ से पांच सौ किलोमीटर दूरी तय करते हुए देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोध में गिद्धों के एक हजार किलोमीटर से अधिक दूरी करने का पता चला है। रेडियो टैगिंग वाले गिद्धों की नेपाल तक लोकेशन मिली है। गिद्धों के रहन-सहन बर्ताव आदि पर शोध जारी है।

- डॉ. साकेत बडोला, निदेशक, सीटीआर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed