फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   volyball Team Selected

प्रदेश की सीनियर महिला वालीबाल टीम की कमान देहरादून की सपना रावत को

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
volyball Team Selected
किच्छा इदिंरा गांधी खेल मैदान में आयोजक मंडल के साथ प्रदेश की महिला सीनियर वालीबाल टीम - फोटो : KITCHHA
किच्छा। नगर के इंदिरा गांधी खेल मैदान में ट्रायल के बाद प्रदेश की महिला सीनियर वालीबाल टीम का चयन किया गया। टीम में देहरादून के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। टीम 25 दिसंबर को उड़ीसा के भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय वालीबाल चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम की कमान देहरादून की सपना रावत को सौंपी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह प्रदेश के विभिन्न जिलों से 50 से अधिक खिलाड़ी पहुंची। ट्रायल के बाद टीम में 12 खिलाड़ियों में से छह खिलाड़ी जनपद देहरादून के चयन किए गए। इसके बाद मुख्य अतिथि कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने टीम की घोषणा की। चयन समिति में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मिथलेश कुमार और रतीश नायर थे। वहां पर बसंत तिवारी, पूजा भटकेश्वर, एसएसआई योगेश कुमार, लता सिंह, दर्शन सिंह हिंदुस्तानी, संजीव चौधरी, बबलू चौधरी, कौशल शर्मा, निशान सिंह, बलजिन्दर सिंह भुल्लर,आनन्द नेगी आदि थे।
विज्ञापन

यह है टीम
देहरादून की सपना रावत (कप्तान), शीतल, मेघना थापा, कीर्ति थापा, नेहा मलेठा और अंजली राना, अल्मोड़ा की प्रभा नेगी और गीता बिष्ट, बागेश्वर की मीनाक्षी, नैनीताल की सरिता बिष्ट, ऊधमसिंह नगर की प्रियंका मेहता और चंपावत की साक्षी सिंह को चुना गया है। अतिरिक्त खिलाड़ी में अल्मोड़ा की कविता को स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed