{"_id":"667cb92f0fe0e52f97089717","slug":"visiting-rameshwaram-tirupati-and-mallikarjuna-becomes-easy-railways-will-run-special-trains-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-100769-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रामेश्वरम, तिरुपति और मल्लिकार्जुन का दर्शन हुआ आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रामेश्वरम, तिरुपति और मल्लिकार्जुन का दर्शन हुआ आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन
Thu, 27 Jun 2024 06:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
टूरिस्ट सर्किट ट्रेन के कोच।
लालकुआं। अगर आप दक्षिण भारत की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो रेलवे आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है। रेलवे भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन ''''दक्षिण भारत यात्रा'''' शुरू करने जा रहा है। रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन यात्रा के लिए गोरखपुर से विशेष ट्रेन 13 से 25 जुलाई (12 रात और 13 दिन) तक चलाई जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए गोरखपुर, कप्तानगंज, थावे, सीवान, छपरा, बनारस, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी, ललितपुर और बीना स्टेशनों पर सुविधा प्रदान की गई है। ट्रेन से यात्रा के लिए आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com पर टिकट बुक किया जा सकता है। टिकट पैकेज 24,500 रुपये से शुरू है और 1185 रुपये प्रति माह पर ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि भारत गौरव दक्षिण भारत यात्रा पर्यटक ट्रेन में इकाेनाॅमी शयनयान श्रेणी श्रेणी में यात्रा के लिए प्रति व्यस्क 24,450 रुपये और 5 से 11 वर्ष तक के प्रति बच्चे के लिए 23,000 रुपये का टिकट है।
इसी तरह स्टैंडर्ड वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में यात्रा के लिए प्रति व्यस्क 40,850 रुपये जबकि 5 से 11 वर्ष तक के प्रति बच्चे के लिए 39,150 रुपये टिकट निर्धारित किया गया है। वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 49, स्टैंडर्ड श्रेणी वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 70 और इकोनाॅमी श्रेणी शयनयान श्रेणी में 648 बर्थ सहित कुल 767 बर्थ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निर्धारित मूल्य में रात्रि ठहराव, स्नान आदि के लिए होटल और धर्मशाला की सुविधा पैकेज कैटेगरी के अलावा यात्रा मूल्य में सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर और रात में शाकाहारी भोजन यात्रियों को दिया जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों की सहायता के लिये आईआरसीटीसी के मैनेजर उपलब्ध रहेंगे।