फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Violence and vandalism in a hotel in Bhujiaghat

Nainital News: भुजियाघाट के एक होटल में मारपीट, तोड़फोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Violence and vandalism in a hotel in Bhujiaghat
ज्योलीकोट (नैनीताल)। नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर भुजियाघाट क्षेत्र में स्थित होटल एवं रेस्टोरेंट में शुक्रवार की रात युवकों ने नशे में हंगामा कर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर होटल मालिक के पुत्र समेत दो अन्य लोग घायल हो गए जिनका हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि होटल में तोड़फोड़ और मारपीट की गई है। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। होटल स्वामी ने बताया कि वह 10.30 बजे ग्राहकों को खाना परोस रहे थे। आरोप लगाया कि इसी समय शराब के नशे में करीब 12 युवकों ने होटल में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर उनके बेटे, भाई और कर्मचारी के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने बोतल फेंककर होटल मालिक की पत्नी के सिर पर वार किया, जिसमें वह संयोग से बच गई। चौकी प्रभारी बोरा ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने चार युवकों का चिकित्सा परीक्षण कराया, जबकि घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेजा है। इस संबंध में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। चर्चा है कि ऊंची रसूख के चलते मामले में कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लेकिन कई लोग विविध माध्यम से मुकदमे के लिए दबाव बना रहे हैं, जिससे घटना की पुनरावृत्ति न हो। एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed