फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers warned of self-immolation in protest against the factory

Nainital News: फैक्टरी के विरोध में ग्रामीणों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Fri, 12 Jul 2024 06:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 12 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers warned of self-immolation in protest against the factory
कालाढूंगी। चकलुवा के सूरपुर गांव में निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्टरी के विरोध में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन निर्माणाधीन फैक्टरी को ध्वस्त नहीं करेगा तो ग्रामीण तहसील मुख्यालय में सामूहिक आत्मदाह करेंगे। ग्रामीणों ने पुलिस को भी ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुरपुर समेत कई क्षेत्रों के ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे और एसडीएम रेखा कोहली को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि वे लोग लगातार इस फैक्टरी का विरोध कर रहे हैं। फैक्टरी मानकों के विपरित बन रही है। फिर भी शासन प्रशासन ग्रामीणों की नहीं सुन रहा है। उन्होंने कहा कि फैक्टरी मानकों की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

इधर एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से दिया गया ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी निर्माण के लिए हाईकोर्ट से परमिशन है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, जनार्दन जोशी, हरीश मेहरा, दीवान बिष्ट बिष्ट, जगतार सिंह, परविंदर सिंह, विनोद जोशी, अभिषेक जलाल, सचिन मेहरा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed