{"_id":"6a53f06703ceae3257042c70","slug":"villagers-took-out-a-torchlight-procession-for-the-reconstruction-of-the-school-building-nainital-news-c-418-1-shld1006-8387-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: विद्यालय भवन के पुनर्निमाण के लिए ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: विद्यालय भवन के पुनर्निमाण के लिए ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूस
Mon, 13 Jul 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
धानाचूली (नैनीताल)। धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत सतबुंगा के तोक पाटा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। रविवार शाम ग्रामीणों ने चंदन सिंह लोधियाल के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हाथों में जलती मशालें लेकर ग्रामीणों ने गांव में पैदल मार्च किया और जल्द विद्यालय के पुनर्निर्माण की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लंबे समय से विद्यालय भवन के सौंदर्यीकरण की मांग की जा रही है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि पूरा भवन जर्जर हो चुका है, इसके चलते कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कमल सिंह गौड़, दीपक गौड़, अभिभावक संघ के अध्यक्ष कुंदन सिंह नयाल, भुवन नयाल, लाखन गौड़, नंदन गौड़, मनीष गौड़, नवीन गौड़, हरीश नयाल, महेश नयाल, सूरज नयाल, नारायण नयाल, किशन लोधियाल, गणेश लोधियाल, मनोज सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन