फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers staged a sit-in to withdraw the case

Nainital News: मुकदमे वापस लेने के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना

Fri, 28 Mar 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 28 Mar 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a sit-in to withdraw the case
रामनगर। ग्राम सांवल्दे के ग्रामीणों ने अपनी पूर्व की मांग पूरी नहीं होने के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कार्बेट पार्क प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम राहुल शाह से मुआवजा राशि बढ़ाने, वन्यजीवों से सुरक्षा से समेत विभिन्न मांगों के पूरा नहीं होने पर की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम सांवल्दे के ग्रामीण संयुक्त संघर्ष समिति बैनर तले ग्रामीण एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि वन्यजीव के डर के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन्यजीवों से ग्रामीणों को सुरक्षा, ग्रामीणों पर लगाए गए मुकदमे वापस लेने आदि की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान तारा बेलवाल, ललिता रावत, तुलसी, मुनीष कुमार, प्रेम आर्या, गिरीश बौड़ाई, भुवन आर्या, ललित उप्रेती आदि मौजूद रहे।

कार्बेट के निदेशक से मिले ग्रामीण
एसडीएम कार्यालय में के बाद ग्रामीण कार्बेट के कार्यालय पहुंचे। निदेशक डॉ. साकेत बडौला ने बताया कि कार्बेट में धारण क्षमता से अधिक बाघों को भेजने के लिए देश के दूसरे टाइगर रिजर्व से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों पर लगे मुकदमों का समाधान करने का आश्वासन दिया। उधर संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने कहा कि आंदोलन की अगली रणनीति के लिए सात अप्रैल को सांवल्दे पश्चिम गांव में बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed