फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers scared of landslide in Betalghat

Nainital News: बेतालघाट में भू-धंसाव से सहमे ग्रामीण

Thu, 01 Oct 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 01 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers scared of landslide in Betalghat
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट के धनियाकोट, मल्लाकोट, पनौराकोट में जमीन धंसने से घरों को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार को विधायक सरिता आर्या ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। विधायक ने लगातार हो रहे भू-धंसाव को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अनुराग आर्या ने वार्ता कर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। भू-धंसाव के कारणों का पता लगाने के लिए भू-वैज्ञानिकों की टीम बुलाकर सर्वे कराकर उचित रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


खैर की लकड़ी काट रहा आरोपी गिरफ्तार
रामनगर। उत्तरी आमपोखरा बीट में वन विभाग की टीम ने खैर की लकड़ी काटते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि बुधवार सुबह चार बजे गश्त के दौरान प्लाट संख्या 31 में सड़क किनारे खैर के पेड़ काटते केलाखेड़ा निवासी इश्तियाक को गिरफ्तार किया गया। टीम ने पिकअप वाहन भी कब्जे में ले लिया है। रेंजर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर हल्द्वानी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed