फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers met the minister to make the internal roads pothole-free.

Nainital News: आंतरिक सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए मंत्री से मिले ग्रामीण

Sat, 04 Oct 2025 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 04 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Villagers met the minister to make the internal roads pothole-free.
बिंदुखता की समस्या को लेकर लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन देते हुए।
लालकुआं/भीमताल। विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के संबंध में क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री सतपाल महाराज से देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात की। लोगों ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आंतरिक मार्गों की जर्जर स्थिति पर गंभीर चिंता जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बरसात के बाद कई गांवों की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। देवेंद्र बिष्ट ने आंतरिक मार्गों को शीघ्र गड्ढामुक्त कराने की मांग की। भीमताल की ग्राम पंचायत अलचौना के तोक ताड़ा गांव के ग्रामीण सड़क के गड्ढों से परेशान हैं। ग्रामीण सरकार और प्रशासन से सड़क पर डामरीकरण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान आनंदमणि भट्ट ने बताया कि अलचौना से ताड़ा को जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए हैं। उन्होंने डामरीकरण की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed