फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers met the Forest Minister and the Speaker of the Assembly to demand Bindukhatta Revenue Village

Nainital News: बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग के लिए वन मंत्री और विस अध्यक्ष से मिले ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers met the Forest Minister and the Speaker of the Assembly to demand Bindukhatta Revenue Village
बिंदुखता राजस्व गांव की मांग को लेकर वन मंत्री से मुलाकात करते शिष्टमंडल के लोग। - फोटो : संवाद
लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग के लिए ग्रामीणों का शिष्टमंडल पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी के नेतृत्व में वन एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि 14 माह से वन विभाग में लंबित पत्रावली को शीघ्र राजस्व विभाग को लौटाया जाए ताकि अधिसूचना जारी हो सके।
विज्ञापन

शिष्टमंडल ने कहा कि वनाधिकार कानून 2006 के तहत न तो 75 वर्ष पुराना निवास प्रमाण जरूरी है और ना ही वन भूमि के अनारक्षण या केंद्र की अनुमति की आवश्यकता है। इसके बावजूद डीएलसी से स्वीकृति मिलने पर भी फाइल को वन विभाग में रोके रखना कानून के प्रावधानों के विपरीत है।
विज्ञापन

वन मंत्री ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा सत्र के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया। उन्होंने नोडल अधिकारी आरके मिश्र को वन निवासी की परिभाषा स्पष्ट करने के निर्देश दिए और प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा को फोन पर कहा कि जब दावा डीएलसी से पारित हो चुका है तो पत्रावली को रोकना अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिष्टमंडल में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, बिंदुखत्ता वन अधिकार समिति के सचिव भुवन भट्ट, समाज सेवी किरन डालाकोटी, भूतपूर्व सैनिक संगठन के कोषाध्यक्ष कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट,भरत नेगी, श्याम सिंह रावत, बसंत पांडे, बलवंत बिष्ट, धन सिंह गढ़िया और मोहनी मेहता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed