{"_id":"6a358cfe40dec723e4087a6e","slug":"villagers-hunger-strike-over-demands-continues-in-betalghat-nainital-news-c-418-1-shld1006-7756-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बेतालघाट में मांगों के लिए ग्रामीणों की भूख हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बेतालघाट में मांगों के लिए ग्रामीणों की भूख हड़ताल जारी
Sat, 20 Jun 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट में तीन सूत्री मांगों के लिए जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों का आमरण अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद भी अनशनकारियों ने आंदोलन जारी रखने की बात कही है। शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने धरना स्थल पर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांगों को गंभीरता से हल करने की मांग की। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने बेतालघाट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन, टेक्नीशियन की नियुक्ति और क्षेत्र में सड़क संबंधित समस्याओं को हल करने को कहा है। इससे पूर्व ग्रामीण एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ के समझाने के बाद भी नहीं माने। उन्होंने मांगों को लिखित में हल करने और जल्द कार्यवाही के बाद ही भूख हड़ताल समाप्त करने की बात कही है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा, मनीष पंत, भूपेंद्र बिष्ट, पना बिष्ट, शेखर दानी, अतुल भंडारी, सुरेंद्र हाल्सी, जेडी कत्यूरा, त्रिभुवन पाठक, बालम मेहरा, दीप रेखाड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन