फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers facing troubles after disaster

आपदा के बाद दुश्वारियां झेल रहे ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers facing troubles after disaster
बेतालघाट के जाख में पुल के बहने से गधेरे को रस्सी के सहारे पार करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक की ग्रामसभा जाख के ग्रामीण आपदा के बाद तमाम दुश्वारियां झेलने को मजबूर हैं। दैवी आपदा को एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी बिजली सप्लाई दुरुस्त नहीं हो सकी है। विभागीय को समस्या से अवगत कराने के बाद भी हाल जस के तस हैं। वहीं रातीघाट-जाख-घूना मोटर मार्ग पर पुल के बहने से ग्रामीणों को आवाजाही में तमाम दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। गधेरे पर गिरे पेड़ के ऊपर रस्सी के सहारे ग्रामीण आ-जा रहे हैं। ग्रामीणों को बाजार से सामान लाने के लिए छह किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया कि बिजली और पुल के अभाव में जीवन मुश्किलों भरा हो गया है।
विज्ञापन

उधर, भीमताल के मेहरागांव में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण जलस्रोतों और हैंडपंपों के भरोसे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग सुध नहीं ले रहा है। इधर ओखलकांडा के खनस्यूं में भी पानी के इंतजाम में ग्रामीण इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। समाजसेवी राजेंद्र भंडारी ने बताया कि दैवी आपदा के बाद से पानी की सप्लाई दुरुस्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed