फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers caught two suspects

ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़ा

Tue, 08 Mar 2016 01:15 AM IST
patlot
patlot Updated Tue, 08 Mar 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन

पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लाक के छेड़ाखान गांव में ग्रामीणों ने सड़क के नीचे कमलठ में रह रहे एक बालिग और एक नाबालिग को पकड़कर राजस्व पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पकड़े गए बालिग और नाबालिग से पिछले दिनों हुई चोरी का सामान बरामद हुआ है। राजस्व पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक छेड़ाखान निवासी होमगार्ड चिंता परगाई सोमवार सुबह गांव में अपने खेत में पानी लगाने जा रहा था।

तभी उसने सड़क के नीचे स्थित कलमठ में हलचल होती देखी। होमगार्ड ने कलमठ में देखा तो वहां दो युवक थे। होमगार्ड ने वापस गांव लौटकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचते ही कलमठ में मौजूद एक युवक वहां से भाग गया जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम बलवंत सिंह मेहरा (18) पुत्र चेत सिंह निवासी रीठा (चंपावत) बताया।
विज्ञापन


बलवंत ने ग्रामीणों को बताया कि उसके साथ रीठा गांव का ही एक अन्य नाबालिग था। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी राजस्व पुलिस को दी और मौके से फरार हुए नाबालिग की तलाश की। कुछ देर बाद नाबालिग युवक रीठा रोड से पकड़ा गया। ग्रामीणों ने दोनों को राजस्व पुलिस के सुपुर्द कर दिया। खबर लिखे जाने तक राजस्व पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पकड़े गए युवकों से कलमठ में रजाई, पंखी, बर्तन, बिस्कुट व मैगी आदि बरामद हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बीती चार मार्च को भदरीठा गांव के दुकानदार बंशीधर परगाई की दुकान और उन्हीं के किराएदार दीपक परगाई के यहां चोरी हुई थी। ग्रामीणों को आशंका है कि उक्त दोनों ने ही दुकान और घर से चोरी की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed