फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Land was acquired for two tubewells and six drinking water tanks in haldwani

Haldwani News: वन भूमि से बुझेगी 45 हजार लोगों की प्यास, दो ट्यूबवेल और छह पेयजल टैंकों के लिए मिली जमीन

Tue, 19 Aug 2025 11:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 19 Aug 2025 11:24 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर में दो ट्यूबवेल और छह पेयजल टैंकों के निर्माण के लिए वन भूमि की स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही जज फार्म, कुमाऊं काॅलोनी, आंबेडकर काॅलोनी दमुवाढूंगा और ब्यूरा काठगोदाम में करीब 70 बड़े-छोटे पेड़ों का छपान और कटान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Land was acquired for two tubewells and six drinking water tanks in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी शहर में दो ट्यूबवेल और छह पेयजल टैंकों के निर्माण के लिए वन भूमि की स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही जज फार्म, कुमाऊं काॅलोनी, आंबेडकर काॅलोनी दमुवाढूंगा और ब्यूरा काठगोदाम में करीब 70 बड़े-छोटे पेड़ों का छपान और कटान शुरू कर दिया गया है। यह काम पूरा होने के बाद करीब 6100 किलोलीटर पानी स्टोर किया जा सकेगा। इससे 45 हजार की आबादी को फायदा होगा।

विज्ञापन


एडीबी की वित्त पोषित योजना के तहत यूयूएसडीए शहर में पेयजल और सीवर लाइनें बिछा रहा है। इसके साथ ही पेयजलापूर्ति के लिए ट्यूबवेल, ओवरहेड और ग्राउंड लेवल सर्विस टैंक भी बनाए जा रहे हैं। जमीन की कमी के कारण कई वार्डाें में योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है। ऐसे में वन भूमि का सहारा लिया जा रहा है। जज फार्म में वन विभाग की जमीन पर दो ट्यूबवेल और क्रमश: 1600, 1200 व 600 केएल के तीन ओवरहेड टैंक का निर्माण होना है। कुमाऊं काॅलोनी में 1400 केएल, आंबेडकर काॅलोनी में 1300 केएल और ब्यूरा काठगोदाम में 850 केएल के तीन ग्राउंड लेबल टैंक बनाने के लिए भी वन विभाग से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था लंबे समय से वन भूमि की स्वीकृति मिलने का इंतजार कर रही थी। अब टैंकों का जल्द निर्माण किया जाएगा। भविष्य में यह टैंक जमरानी बांध परियोजना से जुड़ने हैं। इनके बनने के बाद पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, परियोजना प्रबंधक यूयूएसडीए हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed