फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vigilance asked questions to Forest Corporation officers in nainital

उत्तराखंड हाईकोर्ट: विजिलेंस ने वन निगम के अफसरों से पूछे सवाल, मांगे अभिलेख

Sat, 09 Dec 2023 12:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Sat, 09 Dec 2023 12:20 PM IST
सार

नैनीताल में विजिलेंस वन निगम के अधिकारियों से जुड़ी जांच कर रही है। इसमें विजिलेंस ने वन निगम के आरएम और डीएलएम से कई जानकारियां मांगी गई हैं।
 

विज्ञापन
Vigilance asked questions to Forest Corporation officers in nainital
जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट के आदेश के बाद विजिलेंस वन निगम के अधिकारियों से जुड़ी जांच कर रही है। इसमें विजिलेंस ने वन निगम के आरएम और डीएलएम से कई जानकारियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन


नंधौर-हल्द्वानी उज्ज्वल धर्मकांटा ऑनर सोसायटी, आंचल धर्मकांटा ऑनर सोसायटी और हल्द्वानी-लालकुआं धर्मकांटा ऑनर वेलफेयर सोसायटी ने निविदा की शर्तों को याचिका के माध्यम से चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया था कि निविदा सूचना नियमावली के विरुद्ध है। अक्तूबर में हाईकोर्ट ने उत्तराखंड वन विकास निगम के इसी वर्ष जुलाई-अगस्त में कोसी, गौला व दाबका के खनन गेटों के लिए धर्मकांटे लगाने के सभी टेंडर निरस्त कर दिए है।
विज्ञापन


कोर्ट ने इस मामले में वन निगम के तत्कालीन एमडी सहित अन्य अधिकारियों के आचरण की सतर्कता विभाग से जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद विजिलेंस ने जांच को शुरू किया है। इसमें विजिलेंस ने वन निगम के आरएम और डीएलएम से भी जानकारी मांगी है। सूत्रों के मुताबिक इसमें विजिलेंस ने अधिकारियों से पूछा है कि कांटों को लेकर शर्ताें को किसने बनाया, इसमें टेंडर कहां से जारी किए गए। इसके अलावा कई कागजों से जुड़ी जानकारी भी मांगी है। वन निगम कार्यालय से कई अभिलेख भी लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल कहते हैं कि वन निगम के अफसरों आचरण को लेकर जांच की जा रही है। वन निगम एमडी एसएस सुबुद्धि का कहना है कि जो अभिलेख मांगे गए थे वे सौंप दिए गए हैं। वन निगम के आरएम महेश आर्य कहते हैं कि जो विजिलेंस अधिकारियों को बताया गया था कि उनके या मंडल स्तर से शर्ताें को तय नहीं किया जाता है। इसके अलावा टेंडर की भी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed